चंदौली। ठंड अपने शबाब पर है। गलन के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। सरकार भी छात्रों को ठंड से बचाने को लेकर फिक्रमंद है। लिहाजा आठवीं तक के स्कूलों को पहले ही 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया जा चुका है। अब
शासन ने माध्यमिक स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली ने बताया कि ठंड और शीतलहर के चलते जिले के समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं सुबह 10 से अपराह्न ने तीन बजे तक संचालित होंगी। पहले स्कूलों के खुलने का समय 8ः50 निर्धारित था।