
लखनऊ। शासन ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। चंदौली, मिर्जापुर, मथुरा, हाथरस, औरैया और बलरामपुर सहित 11 जनपदों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। डीएम फतेहपुर संजीव कुमार सिंह चंदौली के नए जिलाधिकारी होंगे। ये वर्तमान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का स्थान लेंगे जिनको मथुरा का डीएम बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार लक्षकार को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। ये सुशील कुमार पटेल का स्थान लेंगे। इसके अतिरिक्त श्रुति बलरामपुर की डीएम बनाई गई हैं। जबकि डा. नितिन बंसल को गोंडा से प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है और मार्कडंेय शाही को गोंडा का नया डीएम बनाया गया है।