ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : खेलो इंडिया के तहत सकलडीहा में नमो कबड्डी शुरू, युवाओं को साधने की बीजेपी की कवायद

चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सकलडीहा इंटर कालेज खेल मैदान में खेलो इंडिया के तहत नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी आपस में जोड़ने का काम करती है। खेलो इंडिया योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है। इसके माध्यम से योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के प्रति लोगों की रुचि पैदा हो रही है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेल को खेल की तरह ही खेलना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा जयनाथ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा,  जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मनोज उपाध्याय, संजय पांडेय, भगवान दास राम,अरुण मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय, मंटू पाण्डेय, मुरली राजभर, अशोक सिंह, धनंजय सिंह, राकेश राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!