fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli news: केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के सामने ही आपस में भिड़ गए मुगलसराय विधायक और बीजेपी जिलाध्यक्ष, अनुशासन तार तार

चंदौली। पीडीडीयू नगर में मंगलवार को आयोजित भाजपा की टिफिन बैठक में वह नजारा देखने को मिला जो आमतौर पर भाजपा में देखने और सुनने को नहीं मिलता। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के सामने ही मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष और अभिमन्यु सिंह आपस में भिड़ गए। जमकर नोकझोंक हुई और मर्यादा तार-तार हो गई। यह देख कर केंद्रीय मंत्री भी हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने मामले को संभालने की भरसक कोशिश की लेकिन बात बन नहीं पाई। नाराज विधायक संगठन मंत्री मीना चौबे से भी उलझ गए।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को शिवाला में भाजपा की बैठक चल रही थी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे इसी दौरान मुगलसराय विधायक को लगा कि संगठन में उनकी बेकदारी हो रही है। केंद्रीय मंत्री के सामने विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष आपस में उलझ गए। बाद में विधायक प्रदेश संगठन मंत्री मीना चौबे से भी उलझते नजर आए। विधायक ने प्रदेश संगठन मंत्री मीना चौबे से कहा निकलवा देना पार्टी से। जबकि जिलाध्यक्ष ने विधायक से  कहा आंख मत दिखाइए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है। आमतौर पर अनुशासित मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में यह घटना अप्रत्याशित मानी जा रही है। देखना यह कि शीर्ष नेतृत्व इस पर क्या कदम उठाता है।

Back to top button