fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। अलीनगर थाना के सिरसी गांव में शुक्रवार को लाखापुर गांव निवासी गुड्डू बिंद (35) का शव जामुन के पेड़ की डाली से रस्सी के सहारे लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। वैसे, पुलिस छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना के पीछे स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

 

शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग पेड़ की तरफ गए तो रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता देखा। इससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गुड्डू गरीबी व आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। इससे परेशान होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा। गुड्डू को तीन पुत्र व एक पुत्र है। घटना के बाद पत्नी, मां व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Back to top button