fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

Chandauli News : उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ, प्रदर्शनी में दिखा सूबे का इतिहास और बदलता यूपी

चंदौली। पीडीडीयू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी ईशा दुहन व चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इसके जरिए 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आए यूपी के इतिहास के साथ ही बदलते यूपी को दिखाने की कोशिश की जा रही। 26 जनवरी को कार्यक्रम का समापन होगा।

 

शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी जिलों में यूपी दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत 24 जनवरी से हुई, जो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश की लोक संस्कृति को  लोगों के सामने लाने के साथ ही विकास की तस्वीर पेश करनी है। वहीं आमजन को योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों की प्रदर्शनी लगी है। इसके जरिए प्रदेश का इतिहास बताने की कोशिश की गई। साथ ही विभागों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा। जनपद में भविष्य में शुरू होने वाली स्कीम की भी जानकारी दी जाएगी। बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्टाल के जरिए लोगों को उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शासन-प्रशासन की मंशा है कि अधिक से अधिक पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। उनके आवेदन कराए जाएं। साथ ही आधार सीडिंग समेत अन्य समस्याओं को दूर किया जा सके।

UP Diwas event at kendriya vidyalay PDDU Nagar

Back to top button