
जौनपुर। सपा के दिग्गज नेता और विधायक पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतो की गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा उम्मीदवार लकी यादव सबसे आगे रहे। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह दूसरे और भाजपा उम्मीदवार मनोज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन दूसरे चक्र की गणना पूरी हो चुकी है। धनंजय सिंह 4485 वोट पाकर सपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। सपा के लकी यादव को 3495 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह सपा प्रत्याशी से 990 वोटों सेआगे चल रहे हैं।
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में 16 प्रत्याशियों को पड़े मतों की गिनती सुबह आठ बजे नवीन सब्जी मंडी समिति चैकिया में शुरू हुई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस सीट पर निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह, सपा के लकी यादव और भाजपा के मनोज सिंह के बीच त्रिकोणीय संघर्ष के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।