fbpx
क्राइमबलियाराज्य/जिला

हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी गोली, बरात में अफरातफरी

बलिया। शासन की सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही। बलिया जिले के बहेरी गांव में रविवार को अपराह्न शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर के पैर में गोली लग गई। घटना से बरात में अफरातफरी मच गई। बरातियों ने खून में लतपथ किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ सिटी अरुण सिंह और कोतवाल विपिन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

अवैध संबंध बनाने को ब्लैकमेल कर रहे आशिक को महिला ने सिखाया अच्छा सबक
बहेरी गांव में विशुनीपुर से बरात आई थी। ईदगाह के सामने निकाह का कार्यक्रम था। गड़वार निवासी 16 वर्षीय बेलाल जो बहेरी में किराए के मकान में रहता है अपने दोस्तों के साथ निकाह में शरीक होने आया था। निकाल के बाद बरात में आए किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली बेलाल के दाहिने पैर में जा लगी। बरात में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button