fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, व्यापार का नफा नुकसान

आज 07  अगस्त रविवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

आज के दिन मिश्रित रूप से लाभ होगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप  मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पिछली की गई गलती का डर सता सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके किसी मकान के मालिक बनने की इच्छा पूरी होगी,क्योंकि आप आज किसी मकान की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से बचना होगा।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज का दिन बुजुर्गों की सेवा व गरीबों की मदद में लगाएंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। लाभ प्राप्त करने के आपके पास नए-नए अवसर होंगे,लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी,जिसमें आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे।

 

 कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे,लेकिन वहां पर आपको लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा। आपके सामने आमदनी के कई स्त्रोत होंगे। व्यापार कर रहे लोगों की आमदनी आज काफी बढ़ेगी,जिससे वह अपने कुछ पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी में जो लोग कार्यरत हैं वह किसी गलत व्यक्ति की बातों में आ सकते हैं।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपकी तरक्की देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे,लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगानी होगी। लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने उन कामों की ओर ध्यान लगाएं जो लंबे समय से रुके पड़े हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा देने की कोशिश करेगा,जिससे आपको सावधान रहना होगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने से अधिक दूसरों की मदद करने में विश्वास रखेंगे,जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी, लेकिन आपको साझेदारी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज के दिन मनमुताबिक लाभ होगा। आलस्य को त्याग कर कार्यक्षेत्र में जुटना होगा। यदि स्वास्थ्य आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है, तो वह फिर से आप का दर्द बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी, इसलिए आपको उसकी चिंता कम होगी। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

व्यवसाइयों को तनाव झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे,तो उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य की तरक्की को देखकर प्रसन्न रहेंगे। किसी प्रकार का जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उनका प्रमोशन हो सकता है। आपको किसी जरूरी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है,जहां आपको ज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको दूसरों के सामने मान सम्मान दिलाएगी।

 

Back to top button