fbpx
Uncategorizedचंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

आप ने लगाई तिरंगा शाखा, कार्यकर्ता बोले, हम हिंदुत्व नहीं हिन्दुस्तानियों की बात करेंगे

चंदौली। राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के आह्वान पर संगठन की ओर से प्रदेश में तिरंगा शाखा की शुरूआत शुक्रवार से की गई। कार्यकर्ताओं ने पीडीडीयू जंक्शन के सामने तिरंगा फहराया। वहीं राष्ट्रवाद व आपसी भाईचारे की अपील की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शाखा प्रमुख विजय पटेल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शाखा की शपथ ली। वहीं संविधान की प्रस्तावना को दोहराया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य का आनलाइन संबोधन हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि वे सिर्फ हिंदुत्व की बात करते हैं , हम हिंदुत्व के साथ पूरे हिंदुस्तानियों की बात करेंगे। वे नफरत की बात करेंगे, हम मुहब्बत की बात करेंगे। वे उन्माद की बात करेंगे, हम सौहार्द की बात करेंगे। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं लगेंगी, जिसका उद्देश्य जातिवाद सम्प्रदायवाद सुपर उठकर लोगों में राष्ट्रीय भावना को जगाना है। युवाओं को राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। कहा कि तिरंगा शाखा में शामिल होने वाले सभी जातियों व धर्मों के लोगों का स्वागत है। इसमें पुरूषों के साथ ही महिलाएं व बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रवीण कुमार चौबे, रिजवान अहमद, भरत यादव , चरण सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, दीपक सिन्हा,डॉ दयाराम,ओमप्रकाश भारती,गौतम मौर्या, प्रदीप यादव आदि रहे।

Back to top button