fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पोल से टकराई, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

चंदौली। चकिया कोतवाली के हाजीपुर गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

भटवारे कला गांव निवासी साहिल कुमार श्रीवास्तव पुत्र धर्मेंद्र कुमार (19) अपने साथी अंश यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी (17) और अजय पुत्र हरिदास (17) जन्मदिन के मौके पर खरीदारी करने के लिए एक बाइक पर सवार होकर चकिया जा रहे थे। जैसे ही तीनों हाजीपुर गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे तीन सड़क पर गिर पड़े। तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल तीनों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने साहिल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोरों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button