क्राइमचंदौली

अराजक तत्वों ने तोड़ी मां कोट भवानी की प्रतिमा, गांव में तनाव, मुकदमा दर्ज

चंदौली। चकिया कोतवाली के सिकंदरपुर गांव स्थित माता कोट भवानी मंदिर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा की पहल पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

 

सिकंदरपुर स्थित माता कोट भवानी का प्रसिद्ध मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोग मंदिर में गए तो माता की प्रतिमा टूटी देख सन्न रह गए। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अराजक तत्वों का पता लगाने में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!