fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : चार गांवों के सिवान में आग लगने से 25 बीघा गेहूं जला, बाद में पहुंचा फायर ब्रिगेड

चंदौली। अगलगी की घटनाएं आएदिन किसानों के अरमान निगल रही हैं। बुधवार को बलुआ थाना के रामपुर समेत चार गांवों के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे एक दर्जन किसानों का लगभग 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड का वाहन आग बुझने के बाद पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश रहा।

 

बुधवार की दोपहर सबसे पहले रामपुर गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मुर्देवा, प्रभुपुर और मिश्रपुरा गांव के सिवान तक पहुंच गई। खेतों में धुआं उठता देखकर किसान भागकर मौके पर पहुंचे। हालांकि, आग की ऊंची लपटों के बीच किसान बेबस नजर आए। निजी संसाधनों की मदद से पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। तब तक खेत में खड़ी लगभग २५ बीघा फसल जल चुकी थी। अगलगी की घटना में रामपुर के रामदेव यादव, मिश्रपुरा के संजय कुमार मिश्रा, सुशील मिश्रा, सुभाषचंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, चंद्रशेखर, अरुण, रामसकल, दीपक, राजेंद्र मिश्रा, प्रभुपुर के सुदर्शन सिंह, तारकेश्वर सिंह, शंकर सिंह, शिवाजी सिंह सहित दर्जनों गांवों के किसानों का 25 बीघा गेहूं जला है। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आग बुझने के बाद फायर ब्रिेगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बोले, दमकल समय से न पहुंचने की वजह से अधिक नुकसान हुआ।v

Back to top button