fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

धरौली मार्ग पर लगा भीषण जाम, हलकान रहे राहगीर

चंदौली। मुख्यालय से बिहार को जोड़ने वाले चंदौली-धरौली मार्ग पर मंगलवार की देर शाम भीषण जाम लग गया। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। स्थिति यह रही कि नेगुरा मोड़ से नवही पुलिया तक की एक किलोमीटर दूरी तय करने में राहगीरों को एक घंटे समय लग गया। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

चंदौली-धरौली मार्ग के जरिए वाहनों का आवागमन जिला मुख्यालय से बिहार के लिए होता है। मुख्य मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। मंगलवार की शाम मार्ग पर भीषण जाम लग गया। मार्ग पर दोनों लेन पर वाहनों की कतार लग गई। भीषण जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Back to top button