fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

गृह जनपद में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने माटी से हमहू के लगाव ह, सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ बहुत जरुरी

चंदौली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बबुरी के अशोक इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुगलसराय से भाजपा उम्मीदवार रमेश जायसवाल के लिए जनता से वोट मांगा। भोजपुरी अंदाज में भाषण देकर जनता को साधने की कोशिश की। भरोसा दिलाया कि भाजपा के शासनकाल में कोई भी भूखा पेट नहीं सोएगा। हम पांच रुपये में भर पेट भोजन के लिए अन्नपूर्णा कैंटीन संचालित की जा रही है। इससे बेहतर सरकार दूसरी नहीं मिलेगी।

बोले, चंदौली के धान क कटोरा कहल जाला, इहवा एतना धान पैदा होला कि दूसरे प्रदेश के लोग भी दंग रह जाले। अपने माटी से हमहू के लगाव ह। जब इहवा आइला त लोग घेर के बात करें ल। उनकर शिकवा आउर शिकायत हमही सुनीला। पीएम नरेंद्र मोदी का विजन स्पष्ट है। विकास और सुरक्षा भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल है। ऐसे में प्रदेश को भयमुक्त और विकस की ओर अग्रसर करने के लिए सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ बहुत जरुरी है। लोकतंत्र के महापर्व के बाद भाजपा को बहुमत मिलने जा रहा है। आप लोग भी अपना विधायक सुनकर विधानसभा में भेजने का कार्य करें। सत्ता में हिस्सेदारी लेंगे तो विकास में भी तेजी से होगा। भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शमशेर सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल तिवारी रहे।

Back to top button