चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

रक्षामंत्री के पुत्र व भाजपा उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले, नौकरियां नीलाम करने वालों के घर अब हो रहे नीलाम

 

 

चंदौली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से विधायक पंकज सिंह मंगलवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पीडीडीयू नगर पहुंचे। उन्होंने पीडीडीयू नगर स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं पांडेयपुर में पार्टी प्रत्याशी रमेश जायसवाल के लिए जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार के विकास कार्य और नीतियां बताईं। साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बोले, नौकरियां नीलाम करने वालों के अब घर नीलाम हो रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के शासनकाल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था नौकरियां नीलाम की जाती थीं। भाजपा के शासनकाल में अब नौकरियां नीलाम करने वालों के घर नीलाम हो रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक, धारा 370 जैसे काम किए। केंद्र व प्रदेश सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। पीएम ने 35ए,  राम मंदिर निर्माण, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व कार्य किए। बोले, सपा बसपा, कांग्रेस में नेता ऐसे है कि ये जिन्ना के नाम पर भी वोट मांग लेंगे। आतंकियों के शरणदाता अब मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। जनता उनके मंसूबों से बखूबी वाकिफ है। ऐेसे लोगों को सत्ता से दूर रखने में प्रदेश के लोगों की भलाई है। कहा कि प्रदेश में रामराज के लिए भाजपा और सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ बहुत जरुरी है। कहा कि मुझे पूरा विश्वास है जो भारत माता की जय बोलने वाला होगा वो कमल का ही बटन दबाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!