
चंदौली। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार को पड़ाव क्षेत्र के सूजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का टायर फटने की वजह से डिवाइर से टकरा गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उप राज्यपाल का काफिला शुक्रवार पड़ाव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूजाबाद के समीप कार का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को नियंत्रण में कर लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने मनोज सिन्हा को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी गाड़ी में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।