
चंदौली। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और वरिष्ठ नेता डा. केएन पांडेय ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज कालेज में जिले के सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपाजनों ने सांसद के दीर्घायु होने की कामना की। डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने वीडियो काल के जरिए उपस्थित लोगों की शुभाकामना स्वीकार की।
डा. केएन पांडेय ने कहा कि जिले के लोकप्रिय सांसद और विकास पुरुष डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने चंदौली में विकास की जो लकीर खींची है वह सबसे बस की बात नहीं है। जिले को इतनी विकास परियोजनाओं ने नवाजा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने अपना जीवन की देश और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को बुलंदी तक ले जाने का काम कर रहे हैं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और हैप्पी बर्थ डे टू यू गा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, टुनटुन सिंह, विशाल तिवारी, शंभुनाथ आदि उपस्थित रहे।