fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

नगर पंचायत चंदौली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निकाली पदयात्रा, गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ का दिया नारा

चंदौली। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर पंचायत चंदौली में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई। गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान के तहत पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क से पुरानी बाजार , शंकर मोड़, सती माता मंदिर होते हुए पदयात्रा निकाली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निकलो घरों मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से, जब से भाजपा आई है भ्रष्टाचार बढ़ाई है और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की।


जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगर पंचायत चंदौली में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां के चेयरमैन हर काम में 40 प्रतिशत कमीशन लेते हैं सभासद हर काम में 20 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। विकास का कुल 80 प्रतिशत धन कमीशन खोरी में चला जाता है। इसलिए नगर पंचायत चंदौली में कोई विकास नहीं हुआ। देशभर में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी सरकार में है, वहां जमकर कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। गुजरात के मोरबी में भाजपा के भ्रष्टाचार ने लगभग डेढ़ सौ लोगों की जान ले ली। गुजरात में भ्रष्टाचार का पुल तो टूटा ही है, उसी के साथ देशभर के लोगों का भाजपा से विश्वास टूट चुका है। नगर पंचायत चंदौली में अबकी बार भ्रष्टाचार रूपी गंदगी हटाने का यहां की जनता ने मन बना लिया है । नगर पंचायत चंदौली के चुनाव में अबकी बार झाड़ू निश्चित रूप से चलने वाली है। आम आदमी पार्टी पार्टी हर वार्ड में सभासद का चुनाव लड़ाएगी साथ ही चेयरमैन का चुनाव भी मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। इस अवसर पर लक्ष्मण तिवारी, जिला सचिव अम्बरीष सिंह, डा. दयाराम, संतोष कुमार, प्रवीण चौबे, राज कुमार खरवार, त्रिपुरारी विश्वकर्मा, मनोज गिरि आदि रहे।

Back to top button