चंदौली। सकलडीहा स्थित मैरेज लान में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सकलडीहा विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि निर्मला सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को सम्मान मिला है इसके लिए देश की आधी आबादी मोदी सरकार को धन्यवाद व आभार देती है। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, इज्जत घर और अन्य योजयाओ को चलाकर आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा काशीनाथ सिंह सहित अन्य लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा काशीनाथ सिंह, संजय पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, विजय गुप्ता,किरन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, शायरा बानो, रीना तिवारी, ज्योती जायसवाल, रेखा निषाद, मंजू राजभर , अर्चना विधार्थी, मालती गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा जायसवाल व संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूजा यादव ने किया।