
चंदौली। चंदौली जिले के रामगढ़ में विकास कार्यों का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे सपाइयों की कार्यक्रम स्थल से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का काफी प्रयास किया इस दौरान सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह की सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और अन्य कार्यकर्ताओं से हाथापाई और तीखी नोकझोंक भी हुई। समझाने के बाद भी सपा कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। पुलिस ने सपाइयों पर जमकर लाठी बरसाई और और खूब पिटाई की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विडियो देखने के लिए क्लिक करें Click Here