fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, घटना की विवेचना करने गई पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला, दरोगा और तीन सिपाही घायल

चंदौली। बबुरी थाना के गोरारी गांव में एक घटना की विवेचना करने गयी पुलिस टीम पर अभियुक्त और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इसमें एक दरोगा और तीन सिपाही घायल हो गए। अभियुक्त और उसके साथियों ने लाठी से प्रहार किया। इससे एक पुलिसकर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को उपनिरीक्षक असलम शाह हमराहियों के साथ एक मुकदमा की विवेचना करने गए थे। उसी दौरान अभियुक्त यशवन्त चौहान व अभियुक्त के अन्य 4-5 परिवारिक सदस्य भी आ गये तथा दरोगा और सिपाहियों से अनावश्यक टीका टिप्पणी करते हुए पुलिस टीम से वाद विवाद करने लगे। पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु विपक्षीगण नहीं माने व एक राय होकर लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिये। इसमे पुलिस टीम के 01 पुलिसकर्मी के पैर में फैक्चर व 03 सामान्य रुप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल चन्दौली भर्ती कराया गया है। अभियुक्त यशवन्त चौहान को मारपीट करके भागते समय गिरने के कारण चोंट आ गई है जिसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button