
चंदौली। पश्चिमी विक्षोभ के कोल्ड फ्रंट की सक्रियता की वजह से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी रहेगा। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि के आसार हैं।
इस समय पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। उसके पश्च भाग में अनुगामी कोल्ड फ्रंट सक्रिय है। उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से तेज बर्फीली हवा चल रही है। इससे कोहरे का घनत्व कम होने से रात्रिकालीन शीत में इजाफा हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है।