fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: पत्नी वियोग में युवक ने लगा ली फांसी, मायके रह रही थी पत्नी

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बनसिंहपुर पुरवा गांव में मंगलवार को 35 वर्षी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी में विवाद के बाद पिछले कुछ वर्षों से पत्नी मायके में रह रही थी। युवक ने उसे वापस लाने का काफी प्रयास किया। बात नहीं बनी तो युवक अवसादग्रस्त हो गया।

गांव निवासी 35 वर्षीय सुजीत त्रिपाठी की शादी चकिया की रहने वाली आराधना त्रिपाठी के साथ पांच साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी में अनबन हो गई। पति से विवाद के बाद आराधना मायके में रहने लगी। सुजीत ने पत्नी को घर लाने के लिए कई बार प्रयास किया। विदाई के लिए थाने पर भी गुहार लगाई लेकिन पत्नी वापस आने को तैयार नहीं हुई। इससे सुजीत अवसाद ग्रस्त रहने लगा। मंगलवार की शाम पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद युवक अवसाद ग्रस्त हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button