चंदौली। सैयदराजा थाना के रेवसा गांव के समीप रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
कंदवा थाना के बरहनी गांव निवासी गोविंद (२५) रविवार की रात किसी कार्यवश रेवसा गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घायल को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से माता-पिता व भाइयों को गहरा सदमा पहुंचा है।