fbpx
चंदौलीदेश भक्तिराज्य/जिला

चंदौली: जन-जन पर चढ़ा देश भक्ति का चटख रंग, गांव से लेकर कस्बों तक शान से लहरा रहा तिरंगा

चंदौली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का चटख रंग जन-जन पर चढ़ चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता नजर आ रहा है। गांव से लेकर कस्बों तक राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है।

टांडाकला गांव में निकाली गई तिरंगा रैली
चहनियां क्षेत्र के टांडाकला गांव में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। सरस्वती इंटर कालेज से निकली रैली मठिया, हर्धनजुड़ा, महुवर, बलुआ, चहनियां, मजदहां होते हुए टांडा में आकर समाप्त हुई। ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य और अमित सिंह के नेतृत्व किया। बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह गुड्डू और चौकी प्रभारी दीपक पाल मौजूद रहे।

शहाबगंज के अमाव गांव में निकली तिरंगा यात्रा
शहाबगंज ब्लाक के अमांव गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। घर-घर तिरंगा का वितरण भी किया गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सुनील चौहान, भूपेंद्र कुमार, अभिषेक, धर्मराज चौहान, रणजीत चौहान, हर्षदेव,जितेंद्र खरवार आदि उपस्थित रहे।

Back to top button