
वाराणसी। आकांक्षा दुबे की मौत के 25 दिन बाद सोशल मीडिया पर अब आकांक्षा दुबे का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में आकांक्षा रोते हुए कह रही हैं कि ‘मुझे नहीं पता की मैंने क्या गलती की है। बस में नहीं रह रही हूं। समेरा अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह होगा और मुझे अगर कुछ भी होता है इसका जिम्मेमदार समर सिंह है।’
लगातार आकांक्षा दुबे की मां और उनका वकील समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे थे। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिर से कई सवाल उठने लगे हैं। 38 सेकेण्ड के वीडियो में आकांक्षा फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने हाल ही में समर सिंह को 5 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा है। पूछताछ में कई अहम बाते भी सामने आई थी।
मौत से पहले समर सिंह ने आकांक्षा को दो बार कॉल किया था। बता दें, मार्च में शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ आई आकांक्षा दुबे सारनाथ के एक होटल में ठहरी थी। 25 मार्च की रात वह महमूरगंज स्थित एक बार में आयोजित पार्टी में शामिल होकर वापस होटल लौटी थी। इसके बाद उसी कमरे में 26 मार्च की सुबह आकांक्षा की संदिग्ध स्थिति में फांसी पर लटकती हुई लाश मिली थी।