
चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गांधी नगर निवासी समाजसेवी नारायण दास जायसवाल के पुत्र व भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक जायसवाल को न्याय एवं अधिकार समिति का जिला सचिव मनोनित किया गया है। इससे उनके शुभचिंतकों नें हर्ष व्याप्त है।
समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास जायसवाल समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते है। उनके पुत्र अभिषेक जायसवाल भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज की सेवा में तत्पर हैं। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ज्ञानप्रकाश ने अभिषेक जायसवाल को न्याय एवं अधिकार समिति का जिला सचिव मनोनित किया है। इसकी जानकारी पर शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिला सचिव अभिषेक जायसवाल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा। ताकि समाज के लोगों को न्याय मिल सके।